{"_id":"5c2d1ef0bdec22570d2ddcf0","slug":"171546460912-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश- पीएफ का काम हुआ कागजरहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश- पीएफ का काम हुआ कागजरहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का पूरा काम एक जनवरी से कागजरहित हो गया है। पीएफ कार्यालय में नया खाता खोलने से लेकर निकासी तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। केवल खाते में करेक्शन का ऑफलाइन विकल्प मौजूद है।
पीएफ से जुड़े तमाम कार्य अभी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होते थे। निकासी के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही ऑफलाइन भी फॉर्म भर सकते थे, लेकिन एक जनवरी से प्रक्रिया पेपरलैस यानी ऑनलाइन कर दी गई है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि एक जनवरी से पीएफ निकासी का फॉर्म 19, दस वर्ष से कम नौकरी वालों के लिए पेंशन फंड निकासी का फार्म 10 सी, पीएफ से एडवांस लेने का फार्म 31 पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से नए कर्मचारियों के पीएफ खाते खोलने, उनमें अंशदान जमा कराने की पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। केवल अपने खाते में किसी भी तरह का करेक्शन ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन करा सकते हैं।
ऐसे उठाएं ऑनलाइन सुविधा का लाभ
ईपीएफओ की ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप अपने एंड्रायड मोबाइल में उमंग एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप अपने पीएफ की पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसी एप से आप पीएफ निकासी, पेंशन फंड निकासी या एडवांस लेने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in और www.epfindia.com पर भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।