{"_id":"5bdf4983bdec226944240ad4","slug":"171541360003-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दिवाली के मद्देनजर एसएसपी ने राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों मेें चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निदेश दिए हैं। इसके अलावा अराजकतत्वों से निपटने के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों मेें सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को राजधानी के अलावा ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, मसूरी में भी सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। इसके अलावा होटलों और रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों मसलन पल्टन बाजार, आईएसबीटी, राजपुर समेत तमाम इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों को अपने अपने इलाकों में सक्रिय रहने को निर्देशित किया गया है। एसपी सिटी, सीओ को औचक जांच करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा एलआईयू अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सतर्क रखा गया है। यदि किसी भी स्तर पर शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने शहरवासियों से शांतिपूर्वक दिवाली मनाने की अपील की है।