फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस

20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस

Thu, 04 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मासिक परीक्षाओं का परिणाम समय पर उपलब्ध न कराने वाले 20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा विभाग नोटिस जारी करने जा रहा है। एससीईआरटी की समीक्षा बैठक में महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने मासिक परीक्षाओं का परिणाम ई पोर्टल पर डालने के भी निर्देश दिए ताकि उन्हें ऑनलाइन भी देखा जा सके।
बुधवार को एससीईआरटी अधिकारियों की बैठक लेते हुए कैप्टन तिवारी ने मासिक परीक्षाओं केे परिणाम संकलित न होने पर नाराजगी जताई। प्रभारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि केवल 75 ब्लॉकों का ही पिछली मासिक परीक्षा का परिणाम प्राप्त हुआ है। शेष 20 ब्लॉकों ने अब तक परिणाम नहीं भेजे हैं। प्राथमिक स्तर पर भी अभी परिणाम नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में मासिक परीक्षाएं कराई ही नहीं गई हैं। वहीं, कुछ स्कूलों में तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा नहीं हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए महानिदेशक ने संबंधित 20 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत 83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिससे एससीईआरटी व डायट भवन बनने हैं। महानिदेशक ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे में बताई गई कमियों को दूर करने और टीचर ऑफ द मंथ की व्यवस्था जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बच्चों के आधार कार्ड न बनने पर भी नाराजगी जताई। बैठक में निदेशक सीमा जौनसारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक एसर्सीईआरटी अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, कंचन देवराड़ी समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed