{"_id":"5babe8a1867a557ec15a50f3","slug":"171537992865-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नवंबर को रायपुर स्टेडियम में होगा पहला रणजी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नवंबर को रायपुर स्टेडियम में होगा पहला रणजी मैच
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच नवंबर को रायपुर स्टेडियम में होगा पहला रणजी मैच
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांच नवंबर को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में टीम उत्तराखंड का मुकाबला बिहार से होगा। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर आयोजन स्थलों को लेकर आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है लेकिन सरकार रायपुर से आयोजन की शुरुआत के पक्ष में है। बुधवार को राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर सेठी से मुलाकात करते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह इच्छा जाहिर की है।
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड को पांच मुकाबलों की मेजबानी मिली है। सूत्रों के अनुसार यहां अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई की पहली पसंद है। यहां इनडोर प्रैक्टिस समेत खेल से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि राज्य सरकार पहला मुकाबला रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करवाना चाहती है, जबकि इस स्टेडियम का संचालन भी निजी कंपनी आईएलएफएस ही कर रही है।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार आईएलएफएस से किराए को लेकर बात नहीं बनी है। इसके चलते अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम समेत अन्य आयोजन स्थलों पर विचार किया जा रहा है। प्रो. सेठी ने हल्द्वानी स्टेडियम की व्यवस्थाओं के निरीक्षण की इच्छा भी जताई है। यह स्टेडियम अभी तक निर्माणदायी संस्था के अधीन है। जल्द ही इसे खेल विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जिससे रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले यहां भी आयोजित किए जा सकें।