{"_id":"5b9acabd867a557f6e5385f1","slug":"171536871101-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुभाषण में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुभाषण में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय अव्वल
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशुभाषण में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, नाटक, समूह गान समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने वाली टीमें 19 और 20 सितंबर को महाजन भवन दूधाधारी हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
बृहस्पतिवार को समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मसूरी डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद भारतीय ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राबाइंका राजपुर रोड की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने की। इस अवसर पर चंडी प्रसाद घिल्डियाल, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष एसएस बिष्ट, रामबाबू विमल, आचार्य शांति प्रसाद गंगवार, जनार्दन के अरमान, राजेश शुक्ला, हरिशंकर बौड़ाई, शिवचरण बडोनी आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
आशुभाषण में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश ने पहला, दयानंद ऑफ ज्योतिर्मठ ने दूसरा व आर्य कन्या गुरुकुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में मुनीश्वर वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश ने पहला, दयानंद आर्ष गुरुकुल पौंधा ने दूसरा व हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल माजरी ने तीसरा, वाद-विवाद में आर्य कन्या गुरुकुल ने पहला, दयानंद ज्योतिर्मठ गुरुकुल पौंधा ने दूसरा व नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नाटक में आर्य कन्या गुरुकुल ने पहला, सनातन पब्लिक इंटर कॉलेज ने दूसरा व राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर ने तीसरा, नृत्य में सहसपुर ने पहला, कन्या गुरुकुल रायपुर ने दूसरा व हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने तीसरा, समूह गान में नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ने पहला, जीजीआईसी राजपुर रोड ने दूसरा और वनस्थली कन्या गुरुकुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।