{"_id":"5b047bf34f1c1b02448b4ec4","slug":"171527020531-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में गहराया पानी का संकट
Updated Wed, 23 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे शहर में गहराया पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
गर्मी बढ़ने के साथ ही आधे शहर में पानी का संकट गहरा गया है। यदि जल्द ही सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। हालात ये हैं कि जल संस्थान की हेल्पलाइन पर एक सप्ताह में 500 से अधिक शिकायतें पानी न आने की दर्ज हो चुकी हैं।
इन दिनों शहर के कई इलाकों के लोगों को पानी के लिए परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक स्त्रोतों का जलस्तर घट जाने से जहां वाटर वर्क्स में रोजाना 27 एमएलडी पानी मिलता था, वहां अब 14 एमएलडी ही रह गया है। जिससे शहर की आधी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। कई जगह सक्षम लोग टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं लेकिन जो टैंकर मंगवाने में सक्षम नहीं हैं वे परेशान हैं।
बुधवार को जल संस्थान की हेल्पलाइन पर 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से 40 से ज्यादा शिकायतें क्षेत्र में पानी न आने की थी। मेहूंवाला के बाल किशन ने शिकायत कर बताया कि उनके घर में सुबह से पानी नहीं आया। जाखन निवासी सुमिता मिश्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि पानी न आने के कारण उन्हें टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। गांधी रोड पर पानी न आने पर सुनेंद्र कुमार ने हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा कुछ लोग सीधे जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, जबकि अनेक लोग ऐसे हैं जो शिकायत न कर दिनभर पानी का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
--------
बांदल स्त्रोत का पानी घटा, बारिश का इंतजार कर रहे अधिकारी
बांदल स्त्रोत का पानी लगातार घटता जा रहा है। सर्दियों में मिलने वाला 17 एमएलडी पानी इन दिनों छह एमएलडी पर पहुंच गया है। इससे करनपुर, साजावाला, हाथीबड़कला, घोसी नदी, चकराता रोड, डालनवाला, ईसी रोड समेत अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बुरी प्रभावित हो गई है। पानी न आने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। वाटर वर्क्स स्थित हेल्पलाइन में पिछले एक सप्ताह में पानी न आने की शिकायतों की संख्या दोगुनी हो गई है। वहीं विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बरसात आने के इंतजार में बैठे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश आने पर स्रोताें से फिर से पानी बढ़ जाएगा और पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
----
यहां आ रहा गंदा पानी
राजा रोड स्थित लक्ष्मी पार्क जैन कॉलोनी निवासी दो माह से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी मंजू जैन, सुनीता जैन, साधना जैन, हेमलता जैन, ऊषा अरोड़ा ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके यहां कभी-कभी पानी आता और जो आता है वह गंदा होता है। उन्होंने बताया कि पानी की शिकायत को लेकर राजपुर विधायक खजान दास से भी बात की गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या से निजात नहीं मिली तो जल संस्थान पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
--
निजी टैंकर संचालकों की चांदी
पानी की किल्लत बढ़ने से प्राइवेट टैंकर संचालकों की चांदी हो गई है। प्रत्येक टैंकर की एवज में 500 रुपये तक लिए जा रहे रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारियों का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। डालनवाला तेग स्थित जीपी बहुगुणा ने बताया कि टैंकर संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
-----
फोटो :
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
देहरादून। एक तरफ जहां शहर में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लाइन सफाई करने के नाम पर लाखों लीटर पानी की बर्बादी की जा रही है। बुधवार को रायपुर चौक स्थित छह इंच की लाइन से करीब दो घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा है और कर्मचारी आराम फरमाते रहे। जब रायपुर जोन के अधिशासी अभियंता विनोद रमोला से इस बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने यह कहकर पलड़ा झाड़ लिया कि लाइन में गंदगी थी, जिसकी सफाई की जा रही है। जबकि एक दिन पहले ही जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने सभी अधिकारियों को पानी बर्बाद होने से बचाने के निर्देश जारी किए थे।