{"_id":"5af8a0544f1c1be4408b5071","slug":"171526243412-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के हितों का ध्यान रख रही सरकार : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के हितों का ध्यान रख रही सरकार : जोशी
Updated Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राज्य योजना निधि एवं विधायक निधि के तहत रविवार को 80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 67.15 लाख के कार्यों का शिलान्यास एवं 12.25 लाख से हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा किशननगर वार्ड में चार किलोमीटर सड़क के लिए राज्य योजना के मद से 62 लाख की धनराशि दी गई है।
इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। इस मौके पर राजेंद्र नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एनके दत्ता, किशन नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामानंद खंडूड़ी, राजेंद्र नगर महिला शाखा अध्यक्ष कंचन ठाकुर, पार्षद नंदनी शर्मा, यशवीर चौहान आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोनिवि के सहायक अभियंता तरुण कपिल, कनिष्ठ अभियंता अर्चना बंगवाल, ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता नीरज गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निवर्तमान पार्षद नंदिनी शर्मा, निवर्तमान पार्षद दया जोशी, अमित कुमार, कांता प्रसाद बर्थवाल, संजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।