{"_id":"5ae8ce5f4f1c1b9b098b790c","slug":"171525206623-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों का संविदा पदों पर हो समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों का संविदा पदों पर हो समायोजन
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 नवंबर 2016 के शासनादेश के मुताबिक वरिष्ठता के आधार पर 408 संविदा पदों पर उन्हें समायोजित करने की मांग की। मेयर और नगर आयुक्त ने इस संबंध में विभागीय मंत्री से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। उसके बाद उन्होंने निगम प्रबंधन को तीन दिन में राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के महामंत्री धीरज भारती के नेतृत्व में दर्जनों मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। निगम परिसर में धरना देकर बताया कि स्वच्छता समिति के 610 सफाई कर्मचारियों में से 408 कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर संविदा में रखा जाना था। इसे लेकर 22 नवंबर 2016 के शासनादेश भी हुआ था। लेकिन अभी तक समायोजन नहीं हुआ। उन्होंने निगम प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मेयर विनोद चमोली और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जारी शासनादेश में दैनिक, आउटसोर्स और संविदा पर कर्मचारियों के समायोजन पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद शहरी विकास मंत्री से वार्ता कर हल निकाला जाएगा। जिस पर मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मचारियों ने उन्होंने तीन दिन में उन्हें संविदा में समायोजित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान राजेश कुमार, विशाल कुमार, छाया, बबली, सुमन, सरोज, राधा, संजय, पंकज आदि मौजूद रहे।