फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़, 11 लाख हुआ कलेक् शन

टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़, 11 लाख हुआ कलेक् शन

Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़, 11 लाख हुआ कलेक्
शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गृहकर वसूली को नगर निगम कार्यालय और ब्रह्मपुरी वार्ड में कर अनुभाग की ओर से बृहस्पतिवार को शिविर लगाया गया। शिविरों में करीब 12 लाख रुपये गृहकर वसूला गया। वहीं, आज शुक्रवार को अंतिम दिन लोग गृहकर जमा करा सकेंगे।

लोगों की सहूलियत को देखते हुए नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय का कर अनुभाग शुक्रवार तक के लिए खोला गया है। जिससे लोग अपना गृहकर जमा करा सकें। नगर निगम कार्यालय, ब्रह्मपुरी वार्ड में लगे शिविर में करीब 12 लाख रुपये कर जमा कराया गया। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली के मुताबिक शुक्रवार को भी लोग नगर निगम आकर गृहकर जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 16 करोड़ 70 लाख से अधिक का टैक्स वसूला जा चुका है। कहा कि जिन बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया, उनके खिलाफ अप्रैल में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed