फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून ही आएगा मिस नार्थ इंडिया का खिताब : अनु

दून ही आएगा मिस नार्थ इंडिया का खिताब : अनु

Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दून ही आएगा मिस नार्थ इंडिया का खिताब : अनु
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2018 का खिताब देहरादून ही आएगा। यह कहना है प्रतियोगिता के अंतिम 12 में पहुंच चुकीं राजधानी की अनु चौधरी का। खिताब जीतने के लिए अनु इस समय कड़ी मेहनत कर रही हैं। 28 फरवरी को लखनऊ में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए अनु तैयारियों में जुट गई हैं।
बंजारावाला निवासी रियल इस्टेट कारोबारी गजपाल चौधरी और वीरवती देवी की बेटी अनु चौधरी कुकरेजा इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। डीबीआईएस बंजारावाला से 12वीं करने वाली अनु को बचपन से ही डांस और मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने दून में हुए ऑडिशन में हिस्सा लिया। इसके बाद अलग-अलग चरणों को पार करते हुए वह नॉर्थ इंडिया की हजारों मॉडल्स को पछाड़ते हुए टॉप-12 में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।
विज्ञापन

अनु के पिता गजपाल चौधरी ने बताया कि बचपन से वह स्कूल के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करती थी। परिजनों ने उसे कभी रोका-टोका नहीं। बच्चे अपनी पसंद के काम को करियर बनाएं, इसके लिए परिवार ने हरसंभव मदद की। मां वीरवती भी बेटी की इस सफलता से खासी उत्साहित हैं। हालांकि, उनका और पूरे परिवार का मानना है कि जब अनु खिताब जीतकर दून पहुंचेगी, तब उनके लिए असली खुशी का दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
28 को होगा ग्रैंड फिनाले
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज पावर्ड बाय होंडा टू व्हीलर्स एवं कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज का ग्रैंड फिनाले 28 फरवरी को लखनऊ में आयोजित किया गया जाएगा। कॉलेज एक्टिविटी के समापन के बाद डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज के चंडीगढ़, लखनऊ और दिल्ली में कुल तीन प्रीलिम ऑडिशन हुए, जिसके बाद टॉप-12 मॉडल्स को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed