{"_id":"5a3ebd344f1c1ba12d8ba664","slug":"171514061108-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना डीएवी का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना डीएवी का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान विधायक खजान दास ने विधायक निधि से विद्यालय को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विशिष्ट अतिथि विधायक गणेश जोशी और खजान दास ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद नेपाली, हरियाणवी लोकगीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका और नाटकों के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया गया। एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.एस फारूख, महासचिव अनिल वर्मा, प्रबंधन समिति सदस्य डॉ.वीबी रायजादा, डॉ.महेश भंडारी, डॉ.डीपी चाचरा, डॉ.आरसी सचान, रेनू स्वरूप, अनीता, संजीव ठाकुर, डॉ.एके श्रीवास्तव, डॉ.आईपी सक्सेना मौजूद रहे।