फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -10 दिन में दूर होंगी ‘खूनी फ्लाईओवर’ की खामियां

-10 दिन में दूर होंगी ‘खूनी फ्लाईओवर’ की खामियां

Wed, 20 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
-10 दिन में दूर होंगी ‘खूनी फ्लाईओवर’ की खामियां
10 दिन में दूर होंगी ‘खूनी फ्लाईओवर’ की खामियां
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
बल्लीवाला फ्लाईओवर (खूनी फ्लाईओवर) की खामियां 10 दिन में दूर हो जाएंगी। इसके लिए बुधवार से काम शुरू होगा। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचआईए) ने बल्लीवाला फ्लाईओवर की कमियां दुरुस्त करने के लिए बीते 15 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग को सुझाव दिए थे।
जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर पर लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं (मौतों) को देखते हुए बीते दिनों रोड सेफ्टी ऑडिट किया गया था। इस दौरान नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था। इसमें तमाम खामियां उजागर हुई थीं। हालांकि हादसे की प्रमुख वजह वाहन चालकों की लापरवाही मिली थी। इसके अलावा यहां लगे रिफ्लेक्टर की कम चमक समेत ढ़ेरों कमियां उजागर हुई थीं। अधिकारियों ने निरीक्षण रिपोर्ट 15 दिसंबर को एनएचआईए को सौंपी थी। इसी के तहत बुधवार से बल्लीवाला फ्लाईओवर पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

एनएचआईए के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा के मुताबिक बुधवार से बल्लीवाला फ्लाईओवर के फीके पड़ चुके रिफ्लेक्टरों को बदला जाएगा। इसके अलावा दो लेन स्ंिप्रग पोस्ट भी लगाए जाएंगे और दो लेन डिवाइडर भी बनेंगे। शर्मा के अनुसार हादसों में वाहन चालकों की मौत का कारण सख्त डिवाइडर से टकराना भी है, लेकिन स्प्रिंग पोस्ट में अगर वाहन चालक टकरा जाता है तो उसे गंभीर रूप से चोट नहीं लगेगी। वहीं फ्लाईओवर को रिफ्लेक्टर से कवर किया जाएगा। इसके अलावा सड़क के बीचों-बीच रिफ्लेक्टिव टेप आदि लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग की ली जाएगी मदद
बल्लीवाला फ्लाईओवर पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले चालकों को यातायात संबंधी जानकारी देने का भी अनुरोध किया गया है।

एक महीने बाद किया जाएगा रिव्यू
एनएचआईए के अधिकारियों के मुताबिक बल्लीवाला फ्लाईओवर की खामियां दूर करने के 30 दिन बाद इसका रिव्यू किया जाएगा। इस दौरान जो कमियां सामने आएंगी, उन पर नए सिरे से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed