{"_id":"5a2af5c64f1c1b79548c2595","slug":"171512764870-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"181 चालान कर वसूला 37 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
181 चालान कर वसूला 37 हजार जुर्माना
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
181 चालान कर वसूले 37 हजार जुर्माना
-- मुनिकीरेती में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर 181 वाहनों के चालान किए। इनमें पांच वाहनों के कोर्ट के चालान भी किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया गया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पहाड़ी रूट पर जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई। अभियान में ओवरलोडिंग और बिना कागजों के साथ ही हेलमेट के बगैर दोपहिया दौड़ रहे लोगों पर कार्रवाई की गई।
सुबह से देर शाम तक चले अभियान में पुलिस ने 181 वाहनों चालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीएम बलूनी ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों का चालान कर उनसे 36 हजार 800 रुपये का राजस्व वसूला गया। बताया कि पुलिस पहाड़ी रूट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार वाहन चैकिंग अभियान चला रही है। जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बताया कि भविष्य में भी अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
रायवाला और रानीपोखरी में 44 पर कार्रवाई
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने भी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने उनसे 3700 रुपये का राजस्व वसूला। वहीं, रानीपोखरी पुलिस ने भी वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में नौ चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस ने उनसे 900 रुपये का राजस्व वसूला है।