फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगें मानी, आज अनशन खत्म कर सकते हैं नौटियाल

मांगें मानी, आज अनशन खत्म कर सकते हैं नौटियाल

Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
मांगें मानी, आज अनशन खत्म कर सकते हैं नौटियाल
नई टिहरी (ब्यूरो)। दस हजार फीट ऊंचे खैट पर्वत पर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पानी पहुंचाने समेत अन्य मांगों को लेकर 37 दिन से आमरण अनशन पर बैठे प्रेम नौटियाल की अधिकांश मांगें सरकार ने मान ली हैं। सोमवार को अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि योजनाओं की स्वीकृति के बारे में नौटियाल को अवगत कराकर उनका अनशन खत्म करवाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण एवं जन जागरण समिति के संस्थापक प्रेमदत्त नौटियाल 34 वर्ष से खैट पर्वत पर पानी पहुंचाने, थात से खैट, चौंड भटवाड़ा से खैट तक रास्ता बनवाने, खैट को पर्यटन एवं तीर्थाटन के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। लेकिन सरकार मांगों को लेकर ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। इसके चलते वह 27 मई को आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने बताया कि सुनहरीगाड के समीप से पानी पहुंचाने, रास्ते, शेड बनवाने आदि कामों को स्वीकृति मिल चुकी है। पर्वत पर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रेनवाटर हावेर्िस्टंग प्लांट लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विधायक पंवार ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अनशनकारी के पास शासनादेश लेकर भेजा जाएगा ताकि पीडी अपना अनशन समाप्त सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed