{"_id":"594aa6764f1c1bd5628b45e4","slug":"171498064502-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के डामरीकरण पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के डामरीकरण पर उठाए सवाल
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एडीबी के ओर से जिलेभर में किए जा रहे सड़कों के डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच एवं काम वापस लेने की मांग की। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने भी एडीबी के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही शासनस्तर से जांच बिठाई जाएगी। नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी एवं फूला देवी को शपथ दिलाई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायकों से लेकर अधिकांश सदस्यों ने एडीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। भिलंगना के प्रमुख विजय गुनसोला ने टिपरी-गडोलिया, घनसाली-अखोड़ी, सदस्य बीना सजवाण ने घनसाली-छतियारा मोटर मार्ग में एडीबी पर घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया। डीएम सोनिका ने भी एडीबी कार्यों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कहा कि जिस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, वहां पर बोर्ड लगाकर लागत, लंबाई, धनराशि, कार्य पूर्ण होने की तिथि आदि का विवरण अंकित करने के निर्देश दिए। सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने चांठी-डोबरा पुल के निर्माण में हो रही देरी एवं केंद्र सरकार के हिस्से की धनराशि न मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। चंबा प्रमुख आनंदी नेगी ने शहीद दिनेश बहुगुणा के गांव खेमड़ा, आनंद रावत ने रौलाकोट से सांदणा मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। रेखा पुंडीर ने जीआईसी छापड़ाधार के भवन निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, सीडीओ आशीष भटगांई, प्रमुख बेबी असवाल, विनीता बिष्ट, उदय रावत, केदार बथ्वाल, अखिलेश उनियाल, अनिल भंडारी, शांति शाह, विजयलक्ष्मी, जमुना नौटियाल, देवेश्वरी जुयाल, उर्मिला नेगी, अर्चना पुंडीर, सरस्वती, बबीता, कृष्णा, परमवीर पंवार आदि मौजूद थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी मनवर सिंह राणा ने किया।