{"_id":"6765b155fb0e7aa4fc09ebc6","slug":"17-child-scientists-who-made-attractive-models-honored-dehradun-news-c-5-1-drn1031-575022-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आकर्षक मॉडल बनाने वाले 17 बाल वैज्ञानिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आकर्षक मॉडल बनाने वाले 17 बाल वैज्ञानिक सम्मानित
विज्ञापन
Iदो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
I
Iदो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। श्री गुरु नानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला में आयोजित कार्यक्रम में आकर्षक मॉडल बनाने वाले 17 बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।I
Iउन्होंने विद्यालय की साइंस लैब और टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। विद्यालय के साइंस शिक्षक अभिषेक गुप्ता व छात्रों की ओर से विद्यालय में ही तैयार किए गए मॉडल्स दिखाए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा, शिक्षकों को छात्रों को वैज्ञानिक सोच से नवाचार की ओर प्रेरित करने के लिए ध्यान देना होगा। प्रतियोगिता में डॉ. राकेश जुगरण, डॉ. दीप्ति जगूड़ी व डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पवन शर्मा, संजय मौर्य, आरती ममगाईं, अंजना बिष्ट, राजेश सिंह सोलंकी, आशीष डबराल, नरेश कोटनाला, महावीर प्रसाद सेमवाल, कामना डिमरी, भावना नैथानी, गीता नेगी, नीलम आदि मौजूद रहे।
I
I
I
Iराज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बाल वैज्ञानिकों का चयनI
Iप्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की सात्विक रावत, सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज की सानिया, जीजीआईसी अजबपुर की वैष्णवी गुप्ता, जूनियर हाई स्कूल की शालू कलावती, केवि ओएफडी की कृपा रावत, पाइन हॉल स्कूल की कार्तिक कनौजिया, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की साक्षी चौहान, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के आदर्श भट्ट, सोफिया स्कूल के आयुष श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र बोस स्कूल नथुआवाला के सुब्रत बहुगुणा, राजकीय हाईस्कूल कनबुआ कालसी की आकांक्षा, फुटहिल्स अकेडमी ऋषिकेश की गार्गी गोदियाल, राजकीय हाईस्कूल ढकरानी की मिस्बाह, राजकीय हाईस्कूल जस्सोवाला की अंतरा, एसजीआरआर पीआईसी सहसपुर की सुहानी, शिशु विद्या मंदिर डाकपत्थर की अदिति, जीयूपीएस विकासनगर के दीपक शामिल हैं।I