फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परीक्षा रद्द होने की जानकारी न देने पर हंगामा

परीक्षा रद्द होने की जानकारी न देने पर हंगामा

Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा रद्द होने की जानकारी न देने पर हंगामा
परीक्षा रद्द होने की जानकारी न देने पर हंगामा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशन में रेलवे में कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के रद्द होने की जानकारी न देने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। बाद में रेलवे की ओर से परीक्षा रद्द होने की जानकारी उपलब्ध कराई गई तो अभ्यर्थी शांत हुए।

प्रेमनगर स्थित स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशन संस्थान में रेलवे की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी। परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू होनी थी। परीक्षा देने के लिए उत्तराखंड सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों से युवा पहुंचे थे। परीक्षा समय पर शुरू नहीं हुई। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने संस्थान प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। इससे पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह संस्थान के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाया। इसके बाद रेलवे के सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला की ओर परीक्षा रद्द होने की सूचना उपलब्ध कराई गई। अब परीक्षा की तिथि दोबारा जारी की जाएगी, जिसके लिए दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की जानकारी एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.indianrailways.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed