फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर की थी छात्र की हत्या

क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर की थी छात्र की हत्या

Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर की थी छात्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

चिल्ड्रन होम एकेडमी रानीपोखरी भोगपुर में कक्षा सातवीं के छात्र की हत्या के मामले रानीपोखरी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र शुभांकर 19 पुत्र गंगाधर निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला देहरादून व लक्ष्मण 19 पुत्र मदन राय निवासी भटिंडा पंजाब दोनों हाल निवासी चिल्ड्रन होम एकेडमी भोगपुर को हत्या करने जबकि मैनेजर प्रवीन मैसी 51 पुत्र जगत सिंह मैसी निवासी बुवाखाल पौड़ी, पीटीआई अध्यापक अशोक सोलोमन 31 पुत्र सोनाराम निवासी भटिंडा पंजाब और अजय कुमार 58 पुत्र आसीम कुमार निवासी पौड़ी को घटना के साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी 12वीं के छात्रों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मासूम की हत्या की थी। विवेचना के दौरान जानकारी हासिल हुई कि 10 मार्च को वासु ने चर्च जाते समय रास्ते की एक दुकान पर बिस्कुट का पैकेट चोरी कर लिया गया, जिसकी शिकायत दुकानदार लेखपाल ने चर्च में जाकर की। इसके बाद प्रबंधन ने वासु को डांटा और छात्रों को बिना अनुमति के आउटपास जाने से रोकने के निर्देश जारी किए। इंसानियत की सभी हदें पार करते हुए आरोपी छात्रों ने पहले तो मासूम को क्रिकेट के बैट और विकेट से पीटा। जब बच्चा अधमरा हो गया तो आरोपी उसे छत पर ले गए और उसे ठंडे पानी से नहलाया।
विज्ञापन

बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद भी आरोपी नहीं रुके और उसे गंदा पानी पिलाया और जबरदस्ती खाना खिलाया। जब बच्चा बेहोश हो गया तो आरोपी उसे स्टडी रूम में छोड़कर अपने कमरे में चले गए। वार्डन अजय ने वासु को बेहोश देख 11 मार्च को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया उनकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त क्त्रिस्केट के बैट व विकेट भी बरामद कर लिए है। सभी आरोपियों को बुधवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed