फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोल्डन कार्ड बनवाने को नगर निगम में उमड़ी भीड़

गोल्डन कार्ड बनवाने को नगर निगम में उमड़ी भीड़

Thu, 03 Jan 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनवाने को नगर निगम में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नगर निगम में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। इसके लिए निगम में काउंटर खोल दिया गया है। यह काउंटर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। बुधवार को कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन सैकड़ों लोगों ने कार्ड बनवाए। इस दौरान कई लोग वर्ष 2012 के बाद बने राशनकार्ड लेकर पहुंचे, लेकिन उनके कार्ड नहीं बने।

गौरतलब है कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत राज्य के 23 लाख परिवारों के निशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से लगाए गए काउंटर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी। काउंटर पर मौजूद टर्नर रोड निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उनके पास आधार कार्ड है, लेकिन राशनकार्ड नहीं है। उन्होंने बताया इस संबंध में उन्हें काउंटर पर तैनात कर्मी ने बताया कि कार्ड के लिए राशन कार्ड जरूरी है, ऐसे में वह योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कांवली रोड निवासी रोहित गर्ग ने बताया कि निगम में काउंटर लगने से राहत मिली है। लक्ष्मण चौक निवासी आदित्य शर्मा, बल्लूपुर चौक निवासी संचित, राजपुर रोड निवासी निखिल ने निगम में काउंटर खोलने की सराहना की। उन्होंने बताया अब किसी को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि काउंटर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed