{"_id":"5c1bc54cbdec2256fd70f253","slug":"161545323852-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का वेतन बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का वेतन बढ़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर पालिका की नवनिर्वाचित बोर्ड बैठक में नगर को संवारने को लेकर चर्चा की गई। बोर्ड ने नगर क्षेत्र में ईको पार्क बनाने, आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की वेतन बृद्वि करने का प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में बोर्ड बैठक से पहले ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गान का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
बृहस्पतिवार को पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर के बादशाहीथौल, सुमन कालोनी और मसूरी रोड पर ईको पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड ने पालिका में कार्यरत आउटसोर्स और देनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन वृद्वि पर सहमति जताई है। शहर में सफाई और विद्युत उपकरण क्रय करने का निर्णय भी लिया गया है। अध्यक्ष सुमन रमोला ने कहा कि नगर के वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। इससे पहले पूर्व पालिका बोर्ड के अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया। बैठक में ईओ शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, पीयूष उनियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, सभासद विक्रम चौहान, विकास बहुगुणा, शक्ति प्रसाद जोशी, सुनैना शाह, रघुवीर रावत, प्रशांत उनियाल, गौरव नेगी, कृष्णा सेमवाल आदि मौजूद थे।