{"_id":"5bcb9528bdec2269774effd6","slug":"161540068648-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में नहीं मिल रहीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में नहीं मिल रहीं दवाइयां
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में नहीं मिल रहीं दवाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकारी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा को जो दवाइयां मुफ्त में दी जाती हैं, दून महिला अस्पताल में वे नहीं दी जा रही हैं। मजबूरन उन्हें बाहर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं, जबकि सीएमएस का दावा है कि अस्पताल के स्टोर में पर्याप्त मात्रा मेें दवाइयां उपलब्ध हैं।
मरीजों और तीमारदारों की मानें तो उन्हें पिछले दो माह से आयरन, कैल्शियम, ग्लाइको मेट, क्लोरजोक्सोन जैसी कई जरूरी दवाइयां नहीं दी जा रही हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को आयरन समेत कई दवाइयां निशुल्क दिए जाने का प्रावधान है। शनिवार को सहस्त्रधारा निवासी सुनीता ने बताया कि वह गर्भवती है और डॉक्टर ने उसे तीन माह तक आयरन की दवाइयां खाने की सलाह दी है। जब अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवाई लेने पहुंची तो उसे बताया गया कि आयरन की गोलियां उपलब्ध नहीं हैं। इस पर उसने अस्पताल के बाहर स्थित स्टोर से आयरन की गोलियां खरीदी। बाहर से 12 टेबलेट उसे 99 रुपये मिली हैं।
कोट:
स्टोर में आयरन और अन्य दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। दून महिला अस्पताल में अगर मरीजों को बिना दवाइयां दिए लौटाया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही उनकी डिमांड पूछकर एक माह की दवाइयां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
- डॉ. केसी पंत, सीएमएस, दून अस्पताल