{"_id":"5b7881dd42c792463f7937c4","slug":"161534624221-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेजकर्मियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेजकर्मियों में आक्रोश
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेजकर्मियों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन गढ़वाल मंडल देहरादून क्षेत्र ने जुलाई महीने का वेतन अभी तक नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया है। रोडवेजकर्मियों ने 24 अगस्त तक वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यूनियन कार्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रविनंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान रोडवेजकर्मियों ने जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर निगम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से रोडवेजकर्मियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। रक्षा बंधन का पर्व नजदीक आ रहा है, ऐसे में अभी तक जुलाई का वेतन नहीं दिया जाना गलत है। बैठक में वेतन भुगतान के बाबत निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर 24 अगस्त तक रणनीति तय की गई। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र भगत, हरि सिंह, अमित कुमार, अमित सैनी, विपिन वालिया, सुदेश शर्मा, रमेश प्रसाद शर्मा, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।