फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘सेवानिवृत बैंककर्मियों की पेंशन बढ़े’

‘सेवानिवृत बैंककर्मियों की पेंशन बढ़े’

Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
‘सेवानिवृत बैंककर्मियों की पेंशन बढ़े’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन बढ़ोतरी की मांग की है। बुधवार को अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सर्विस कर्मचारियों की तरह ही पेंशन का लाभ मिले।
सुभाष रोड स्थित गुरुनानक निवास में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के महासचिव मित्र वासु ने मुख्य अतिथि शिरकत की। मित्र वासु ने कहा कि पेंशन में संशोधन और पारिवारिक पेंशन में सुधार एसोसिएशन की मुख्य मांगें हैं। 2002 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को डीए भी कम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की तरह ही वेतन में होने वाली बढ़ोतरी के अनुसार पेंशन और पारिवारिक पेंशन में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता ने कहा कि यूएफबीयू और ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन (एआईबीईए) के सहयोग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। महासचिव जीएस नेगी ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हरि सिंह, संगठन सचिव बीके कमल, महासचिव जीएस नेगी, चेयरमैन आरके शर्मा, अध्यक्ष एस के सिंह समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed