फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सराफा कारोबारियों ने की एकल बिंदु जीएसटी की मांग

सराफा कारोबारियों ने की एकल बिंदु जीएसटी की मांग

Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने की एकल बिंदु जीएसटी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सराफा मंडल देहरादून के पदाधिकारियों व कारोबारियों ने एकल बिंदु जीएसटी की मांग करते हुए ज्वेलरी सेक्टर को रेड जोन में रखने पर विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर सराफा मंडल देहरादून की बैठक रविवार को अध्यक्ष सुनील मेसोन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सराफा कारोबारियों ने देश में एकल बिंदु जीएसटी लागू करने के साथ ही बैंकों द्वारा ज्वेलरी सेक्टर को रेड जोन में रखने का विरोध किया।

सराफा कारोबारियों के अनुसार जीएसटी मैन्युफैक्चरिंग स्टेज पर ही लगनी चाहिए जैसे की एक्साइज के समय में लगती थी। इसके अलावा खुदरा व्यापारियों को जीएसटी भरने से मुक्ति दी जानी चाहिए। वक्ताओं ने विभिन्न बैंकों द्वारा ज्वेलरी सेक्टर को रेड जोन में रखे जाने पर विरोध जताया है। व्यापारियों के अनुसार ज्वेलरी सेक्टर ऐसा क्षेत्र है जो देश की अर्थव्यवस्था में अधिक से अधिक योगदान करता है। ऐसे में ज्वेलरी सेक्टर की फंडिंग पर रोक लगाना जायज नहीं है। बैठक में प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से वित्त मंत्री प्रकाश पंत को समस्याओं से अवगत कराने के लिए सहमति बनी। बैठक में ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के महासचिव गुरजीत सिंह, अध्यक्ष सुनील मेसोन, महासचिव अमित कुमार वर्मा, विजय, उपाध्यक्ष हिमांशु, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप सोनी, संयुक्त सचिव कुर्बान हुसैन, कोषाध्यक्ष सचिन पाल, अखिलेश गुप्ता, डॉ. देवेंद्र, अमित गोयल, संतोष माने, प्रीतपाल बेदी, सुरेश लूथरा, कमल धवन, सुमित गोयल, कुमार गौरव रस्तोगी, अमन वर्मा, नीरज वर्मा, दीपक मराठा समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed