{"_id":"5af205114f1c1b56098b8d90","slug":"161525810449-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल से फरार दुराचार के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल से फरार दुराचार के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated Wed, 09 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
करीब ढाई साल से फरार चल रहे दुराचार के एक आरोपी ने मंगलवार को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के खिलाफ सितंबर 2015 में डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।
23 सितंबर 2015 में डालनवाला क्षेत्र की एक महिला ने कारोबारी गगन सेठी निवासी तिलक मार्ग के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से गगन सेठी फरार चल रहा था। इस बीच उसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी थी, लेकिन हाईकोर्ट से आरोपी को कोई राहत नहीं मिली। इसी दौरान हाईकोर्ट ने आरोपी गगन सेठी को तत्काल निचली अदालत में पेश होने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी गगन सेठी मंगलवार को न्यायालय में पेश हुआ और जमानत के लिए अर्जी लगाई, लेकिन न्यायालय ने गगन सेठी की जमानत खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।