{"_id":"5ac92fee4f1c1bd9618b6427","slug":"161523134446-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद भी ऑनलाइन नहीं हुआ टैक्स का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद भी ऑनलाइन नहीं हुआ टैक्स का डाटा
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम दो साल बाद भी करदाताओं का डाटा ऑनलाइन नहीं कर पाया है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को तीन महीने में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम ने दो साल पहले टैक्स का डाटा ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था, लेकिन दो साल बाद भी करदाताओं का डाटा एकत्र नहीं हो पाया है। नगर आयुक्त ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही तीन महीने में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि डाटा एकत्र होने से जहां कर अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी। वहीं, आम जनता को भी सहूलियत रहेगी।
पर्ची के बजाय मिलेगी कंप्यूटराइज स्लिप
मेयर विनोद चमोली ने शनिवार को टैक्स अनुभाग में टैक्स के सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। इसके जरिये अब करदाताओं को हाथ से काटी गई पर्ची के बजाय कंप्यूटराइज स्लिप दी जाएगी। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ वित्त अधिकारी वीरेंद्र रावत, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, पूनम, शेखर वर्मा, कृष्णा उनियाल, उदय, अदिति, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।