{"_id":"5abfefd14f1c1bb9618b4d38","slug":"161522528209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ समारोह का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ समारोह का शानदार आगाज
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ समारोह का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
डीबीएस पीजी कॉलेज में शनिवार से पांच दिवसीय छात्रसंघ समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन छात्रों ने रंगोली, मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता से मन मोह लिया।
शनिवार को समारोह का शुभारंभ विधायक जीआईजी मैन, मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष डीएस रावत, प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, गायिका सोनिया आनंद, रीता गोयल ने किया। इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। छात्र नेहा, आस्था, मोंटी और नरी की बनाई सर्व धर्म पर आधारित रंगोली ने अतिथियाें का मन मोह लिया। विधायक जीआईजी मैन ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां अपनी कला, संस्कृति, विरासत, धरोहर, रीति रिवाज, परंपरा, धार्मिक, सामाजिक जीवन की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने भूगर्भ विज्ञान संग्रहालय के लिए विधायक निधि से 10-12 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष योगेश घाघट, मानसी, आरती राजपूत, अरुण कुमार, हिमांशु कुमार, विप्लवी मालाकार, सुजीत थापा, सुधांशु, अभिजीत, हर्षित, रोहन जोशी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
मेहंदी प्रतियोगिता में मनीषा आर्य प्रथम, नीमा जोशी द्वितीय और ईहा पंत तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में वर्णिका नेगी प्रथम, मोनिका अधिकारी द्वितीय, अकांक्षा तृतीया स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमानी तोमर प्रथम, अंजली नागर द्वितीय, दमयंती तृतीय स्थान पर रहीं।