फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डंपिंग यार्ड की जगह पर बनेगा पार्क

डंपिंग यार्ड की जगह पर बनेगा पार्क

Fri, 02 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड की जगह पर बनेगा पार्क
डंपिंग यार्ड की जगह पर बनेगा पार्क
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सहस्त्रधारा रोड स्थित डंपिंग यार्ड को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने के बाद नगर निगम ने डंपिंग यार्ड में कूड़ा फेंकना बंद कर दिया है। नगर निगम डंपिंग यार्ड क्षेत्र के कूड़े का आधुनिक तकनीक से निस्तारण करेगा। इसके बाद उस क्षेत्र में पार्क बनाया जाएगा।
सहस्त्रधारा रोड में करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर डंपिंग यार्ड बना है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने से पहले शहर का कूड़ा यहीं फेंका जाता था। एनजीटी की रोक लगाने के बाद नगर निगम ने शीशमबाड़ा में प्लांट लगाया है। डंपिंग यार्ड के कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने टेंडर मांगे थे। जिग्मा ग्लोबल इनवारों सोल्यूशन और हैदराबाद की एमएसडब्ल्यू कंपनी ने इसमें रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने दोनों ही कंपनियों के आवेदनों को नगर निगम की विश्लेषण समिति को भेज दिए हैं। कूड़े का आधुनिक तकनीक से निस्तारण करने के लिए कंपनी का चयन होने के बाद नगर निगम अनुबंध करेगा। इसके बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी के मुताबिक कूड़े का निस्तारण के बाद डंपिंग यार्ड क्षेत्र में पार्क विकसित किया जाना है। नगर निगम बोर्ड में इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed