{"_id":"5a8b34d94f1c1b5e028b633e","slug":"161519072473-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट-2 की होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट-2 की होगी शूटिंग
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भले ही उत्तराखंड के कुछ ही दृश्य नजर आए हों, लेकिन फिल्म का पार्ट-2 उत्तराखंड में ही फिल्माया जाएगा। फिल्म की शूटिंग दून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में होगी। फिल्म में टाइगर श्राफ मुख्य किरदार में हैं। इस संबंध में क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की है। अदलखा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म की अभिनेत्री चंकी पांडे की बेटी राइसा पांडे हैं। फिल्म के हीरो के घर का सेट मसूरी में बनेगा। जबकि, फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में कॉलेज का सेट बनाया जाएगा। फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति की भी झलक देखने को मिले, यह प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में फिल्म की शूटिंग में पूरा सहयोग देने की बात कही है। अदलखा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फिल्म शूटिंग शुल्क आदि नहीं लेने का भी आश्वासन दिया है।