फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेमीफाइनल में पहुंची उतराखंड की टीम

सेमीफाइनल में पहुंची उतराखंड की टीम

Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंची उतराखंड की टीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

मोदीनगर, उत्तर प्रदेश में खेली जा रही अंडर-15 स्कूल नेशनल इंडिया कप नेशनल टैलेंट सर्च फुटबाल प्रतियोगिता में झारखंड को 1-0 से शिकस्त देकर उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड और झारखंड दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने कई शानदार मूव किए लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। दोनों टीमों ने आक्रामक और रक्षात्मक खेल का नमूना पेश किया। अंतिम समय में उत्तराखंड के विवेक सिंह डुंगरियाल ने गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। 85वें मिनट में गोल कर उन्होंने टीम को जीत दिला दी। इससे पूर्व मुकाबले में उत्तराखंड ने कर्नाटक को 5-1 के अंतर से शिकस्त दी थी। उस मैच में आदर्श चौधरी ने 5वें, 17वें और 49वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई। इसके अलावा विवेक सिंह डुंगरियाल ने 52वें और 89वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन

टीम के हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के चेयरमैन अर्जुन अवार्डी और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से 23 सदस्यीय टीम चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed