फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधानसभा चुनाव जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

विधानसभा चुनाव जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
विधानसभा चुनावों पर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

-- स्वर्गाश्रम मंडल कार्यकर्ताओं ने दुपहिया रैली निकाली व मिष्ठान वितरित किया
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश/मुनिकीरेती। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश नगर मंडल, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने मिठाई भी बांटी। भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यकर्ता सोमवार को मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अगुवाई में दून तिराहे पर एकत्रित हुए और हिमाचल व गुजरात राज्यों में पार्टी की जीत पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों के लिए विकास नीति का परिणाम है।
इस अवसर पर संजय शास्त्री, पंकज शर्मा, इंद्रकुमार गोदवानी, दिनेश सती, हरीश आनंद, स्नेहलता शर्मा, अनीता ममगाईं, अनीता तिवाड़ी, विवेक गोस्वामी, राजीव चौधरी, हरिराम खैरवाल, अंकित पांडे, शिवकुमार गौतम, कविता शाह, रामकुमार संगर, आरती गौड़, राजपाल ठाकुर, कपिल गुप्ता, रजनी बिष्ट, नेहा नेगी, बीना देवी, मनोज ध्यानी, देवब्रत शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा मुनिकीरेती मंडल ने भाजपा की जीत पर हर्ष जताया व आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैलाशगेट पर एकित्रत होकर आतिशबाजी कर विभिन्न राज्यों में पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया। नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी की भारी जीत को कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। इस अवसर पर संजय बडोला, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, आशीष कुकरेती, मनीष कुकरेती, अजय सक्सेना, रोहित गोदियाल, शांति गौड़, कलावती देवी, उषा बडोला, चंडी भट्ट, विजय रावत, आबिद खान, कौशल सिंह, केयर सिंह, देवेश उनियाल, दिनेश कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर मंडल अध्यक्ष भरत लाल के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में दुपहिया रैली निकाली व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने कहा कि जीत का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर बांधा। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, गजेंद्र नागर, मनीष राजपूत, गुरूपाल बत्रा, त्रिवेंद्र नेगी, रामजी पांडे, बृजेश चतुर्वेदी, अशोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मीनाक्षी भंडारी, बबली देसवाल, विनीता शर्मा, ममता रतूड़ी, मोहन नागर, सोनू आर्य, मनोज नौटियाल, देव आनंद, संजीव शर्मा, राहुल मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed