फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीकेंड पर कैंपटी में दिनभर जाम से जूझते रहे पर्यटन

वीकेंड पर कैंपटी में दिनभर जाम से जूझते रहे पर्यटन

Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर कैंपटी में दिनभर जाम से जूझते रहे पर्यटन
नैनबाग (टिहरी)। वीकेंड पर कैंपटीफाल झरने का दीदार करने पहुंचे सैलानियों को दिनभर जाम के झाम से जूझना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि पूरे कैंपटी क्षेत्र में करीब 10 से 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम खुलाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे। पर्यटकों ने पुलिस प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार को देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटीफाल घूमने पहुंचे थे। अपराह्न 12 बजे के लगभग कैंपटीफाल पर्यटकों से खचाखच भर गया। वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था न होने के चलते मसूरी-नैनबाग मोटर मार्ग और कैंपटी बाईपास मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। पूरे दिन वाहन जाम से जूझते हुए रेंग कर चलते रहे। कैंपटी क्षेत्र में संतुला देवी मंदिर से लेकर कैंपटी और वहां से आगे सैंजी गांव तक करीब 10 से 12 किमी का जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण पर्यटक पूरे दिन परेशान रहे। हालात इतने खराब हो गए कि पर्यटकों को यमुना पुल, विकास नगर होकर वापस लौटना पड़ा। कई पर्यटकों को बिना कैंपटी फाल घूमे बगैर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान छोटे बच्चों और महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कैंपटी थानाध्यक्ष मनोज नेगी का कहना है कि वीकेंड पर पर्यटकों और वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई है। वीकेंड को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed