{"_id":"5d2106c28ebc3e6d007ded07","slug":"156244548116-dehradun-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण में शामिल होगी रोटा वायरस वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण में शामिल होगी रोटा वायरस वैक्सीन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
प्रदेश में जल्द ही रोटा वायरस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। इसके संबंध में जानकारी देने के लिए संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र चंदर नगर में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने चिकित्सा अधिकारियों को इसके उपयोग, भंडारण, डोज के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन को पहली बार राज्य के नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम में शामिल किया है। यह वैक्सीन नवजात शिशुओं को रोटा वायरस से होने वाले डायरिया-दस्त की बीमारी से बचाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के डॉ. आशुतोष अग्रवाल और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव दत्त, यज्ञदेव थपलियाल, देवेंद्र पंवार, विनोद बिष्ट ने वैक्सीन को लेकर जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन पूजन नेगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कंडारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. अजितेंद्र, फैजान अली समेत अन्य मौजूद रहे।