फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य आंदोलनकारी शंकुतला मैठाणी का निधन

राज्य आंदोलनकारी शंकुतला मैठाणी का निधन

Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी शंकुतला मैठाणी का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वालीं राज्य आंदोलनकारी शकुंतला मैठाणी का बीते शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। वह 59 साल की थीं। वह अपने पीछे एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई हैं।
मूल रूप से गिरी गांव मैठाणी पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली शकुंतला मैठाणी ने राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर कांड और देहरादून में राज्य निर्माण के लिए कई लाठी और डंडे खाए। कई दिनों तक वह जेल में भी रहीं। राज्य निर्माण के बाद उन्हें सरकार ने वरियता देते हुए वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनाती दी थी। उन्होंने कैंसर के इलाज के दौरान देहरादून स्थित अपनी बेटी के घर में अंतिम सांसे ली। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, डिग्री कॉलेज प्रशासन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कहा कि कॉलेज में सेवाकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य किया। वह पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए आदर्श थीं।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. एएस असवाल, डॉ. राखी डिमरी, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. दिप्ती बगवाणी, डॉ. राजकुमारी भंडारी, डॉ. आशाराम बिजल्वाण, बीसी काला, दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed