फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संगठन को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस

संगठन को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस

Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को सेलाकुई में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों और संगठन से जुड़े प्रधानों ने भी प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए इकाई गठन की बात कही।

सेलाकुई स्थित एक फॉर्म हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के परिणामों से हताश न होकर कार्यकर्ताओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान ने भी विचार रखे। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महक सिंह, गुलजार अहमद, मास्टर रमेश, रमेश चंद धीमान, सुमित चौधरी, नीरज चौधरी, गुलजार अहमद, राशिद पहलवान, ताहिर अली, अर्जुन सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, संदीप जयसवाल, चंद्र बिष्ट, सुधीर रावत, विजय चौहान, प्रवीण चौहान, हिमांशु रमोला, अकील अहमद, यामीन अंसारी, आजाद अली, मेहरून्निसा, तालीम हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed