{"_id":"5d21031b8ebc3e6cfd1883a8","slug":"15624445462-vikas-nagar-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा में जौनसार की दो बेटियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा में जौनसार की दो बेटियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2016 में जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की दो बेटियों का चयन हुआ है। इनमें से एक खणी गांव निवासी विदुषी भट्ट और दूसरी जखनोग गांव निवासी निहारिका भट्ट हैं। विदुषी वित्त अधिकारी और निहारिका डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुई हैं। बेटियों के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
बीते शुक्रवार को पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इसमें खणी गांव निवासी विदुषी ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। विदुषी चार-भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उनके पिता एसबीआई में अधिकारी हैं। विदुषी ने बताया कि उसने इंटर तक की पढ़ाई ब्राइटलैंड स्कूल से की, जिसके बाद उसने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से एमए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की।
वहीं, जखनोग गांव निवासी निहारिका भट्ट ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर ली। निहारिका ने रुड़की स्थित कोर कॉलेज से बीटेक किया है। वह भी ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून की छात्रा रही हैं। निहारिका के पिता खाद्य आपूर्ति विभाग में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर है, जबकि माता रेखा सेमवाल केंद्रीय विद्यालय एफआरआई में शिक्षिका हैं। दोनों ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। स्थानीय महिला अधिवक्ता क्षमा शर्मा और सूचना विभाग में उपनिदेशक केएस चौहान ने पीसीएस परीक्षा में जौनसार बावर क्षेत्र की दो बेटियों का चयन होने पर इसे जनजातीय क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।