फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रमदान कर पेयजल लाइन की मरम्मत कर रहे ग्रामीण

श्रमदान कर पेयजल लाइन की मरम्मत कर रहे ग्रामीण

Sun, 07 Jul 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर पेयजल लाइन की मरम्मत कर रहे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। लेबरा और उदावा गांव के ग्रामीणों ने सरकारी सिस्टम को आईना दिखाने का काम किया है। ग्रामीणों की कई बार की मांग के बाद भी जब विभागीय अधिकारियों ने वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी लेबरा-उदावा पेयजल लाइन की कोई सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने खुद के खर्चे पर लाइन मरम्मत की ठानी। बीते चार दिन से ग्रामीण श्रमदान कर लाइन मरम्मत के काम में जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए अब तक वह अपनी जेब से 40 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। पांच दशक पूर्व जल संस्थान ने अस्मता खड्ड से गांव तक 22 किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाई थी, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने लाइन की ओर मुड़ कर नहीं देखा। अब लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अक्सर लो प्रेशर की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण भोटिया, गुलाबू, पुसू, नैनु, कृपाल, गुडडू का कहना है कि सरकारी सिस्टम से परेशान होकर ग्रामीणों को श्रमदान का निर्णय लेना पड़ा। गांव में 80 से अधिक परिवार निवास करते है। अब तक गांव में पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को तीन-चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। उस पर भी लोगों को पीने लायक पानी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

------------
बयान
विभाग के पास बजट का अभाव है। लाइन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
- बलबीर सिंह सजवाण, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed