{"_id":"5d2103098ebc3e6cf7221761","slug":"156244452714-vikas-nagar-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से वसूला जाएगा सफाई कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से वसूला जाएगा सफाई कर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पालिका प्रशासन विकासनगर में बाहर से आने वाले पर्यटकों से सफाई कर वसूलेगा। पालिका की बोर्ड बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अपविधि-2019 का ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस नियम के तहत होटलों में रुकने वाले लोगों से शहर की सफाई की एवज में सफाई कर वसूला जाएगा। शहर में संचालित हो रहे वेडिंग प्वाइंटों को भी इस नियम के दायरे में लाया जाएगा।
शनिवार को पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासद शम्मी प्रकाश और अंकित जोशी ने कूड़ा कलेक्शन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन लोगों से कूड़ा कलेक्शन की एवज में कर नहीं ले रहा है, जिसके चलते पालिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हर माह पालिका को एक लाख रुपये का घाटा हो रहा है। इस पर निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय युवाओं को टैक्स कलेक्शन के लिए कमीशन बेस पर रखा जाएगा। बैठक में शहीद स्मारक निर्माण के लिए सिंगरा कॉलोनी में पार्क भूमि के चयन के प्रस्ताव को पारित किया गया। साथ ही बोर्ड बैठक में विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। इसमें से धर्मेंद्र ठाकुर को निर्माण समिति अध्यक्ष, अंकित जोशी प्रकाश समिति अध्यक्ष, गुड्डी देवी स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष, नितिय जॉय शम्मी कर समिति अध्यक्ष और कृष्णा तोमर वित्त समिति अध्यक्ष चुने गए। बैठक में अप्रैल 2019 से जून 2019 तक की आय-व्यय का अनुमोदन, स्ट्रीट लाइटों के उपकरणों की आपूर्ति के लिए न्यूनतम निविदा की स्वीकृति, राज्य वित्त आयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कूड़ेदान, रिक्शा क्रय समेत कई प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने किया। बैठक में सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, नितिन जॉय प्रकाश शम्मी, उपासना, कृष्णा तोमर, गुड्डी देवी, शिवांगी नौटियाल, लवलेश शर्मा, अंकित जोशी, बिशन राणा शामिल रहे।