{"_id":"5d1bb8538ebc3e3ca40cebd2","slug":"156209772417-vikas-nagar-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की डिलीवरी के नाम पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की डिलीवरी के नाम पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
चकराता। क्षेत्र के रसोई गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर रसोई गैस की डिलीवरी के नाम पर मनमाना किराया वसलूने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह से की है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
उपभोक्तओं ने मंगलवार को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा के नेतृत्व में एसडीएम से मुलाकात की। उपभोक्ताओं ने कहा कि एक माह पूर्व चकराता स्थित गैस एजेंसी की सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति का जिम्मा कालसी स्थित गैस एजेंसी को सौंपा गया। रोस्टर के अनुसार एजेंसी की ओर से क्षेत्र में गैस सप्लाई की जाती है, लेकिन एजेंसी के कर्मचारी रसोई गैस से संबंधित कोई पर्ची भी उपभोक्ताओं को नहीं देते। पूर्व में चकराता में प्वाइंट डिलीवरी के दाम 772 रुपये निर्धारित थे, लेकिन एजेंसी कर्मचारी उनसे 800 रुपये वसूल रहे हैं। मामले की शिकायत आईओसी के अधिकारियों से भी की गई, लेकिन इस ओर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। मुलाकात करने वालों में हरचरण सिंह, हरबंश कुकरेजा, केशर चौहान, चमन, अमित आदि शामिल रहे।
उधर, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि मामले में एजेंसी संचालक से वार्ता कर प्वाइंट डिलीवरी के दाम निर्धारित किए जाएंगे।