फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दावे हजार, फिर भी समस्या बरकरार

दावे हजार, फिर भी समस्या बरकरार

Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
दावे हजार, फिर भी समस्या बरकरार
दावे हजार, फिर भी समस्या बरकरार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तहसील में पेंशन का सत्यापन कराने के लिए मंगलवार को काफी लोग पहुंचे। इस दौरान सीढ़ियां चढ़कर चौथी मंजिल पर पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इससे पहले डीएम सहित कई अधिकारी सत्यापन कराने आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत देने के तमाम दावे कर चुके हैं लेकिन सभी हवाई साबित हुए हैं। इसके अलावा घर घर जाकर सत्यापन करने के दावों का भी दम निकल चुका है।

यहां लिफ्ट से बुजुर्गों और दिव्यांगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है, क्योंकि यह लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से सीधे पांचवें फ्लोर पर जाती है। जिस कारण वृद्धों और दिव्यांगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों पेंशन सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके लिए तहसील परिसर में हर मंगलवार और शुक्रवार को विशेष कार्यदिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग और दिव्यांग तहसील पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को करीब तीन सौ लोगों ने पेंशन सत्यापन फार्म जमा किए। विभाग ने जुलाई अंत तक हर हाल में पेंशन सत्यापन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed