फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुक्त विवि से अब एमएससी करने का भी मौका

मुक्त विवि से अब एमएससी करने का भी मौका

Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुक्त विवि से अब एमएससी करने का भी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एमएससी के एडमिशन की तैयारी में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) ने उत्तराखंड मुक्त विवि को आठ नए पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति दे दी है। इन पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई 2019 के सत्र से ही दाखिले किए जाएंगे।
उत्तराखंड मुक्त विवि में चल रहे एमएससी के पाठ्यक्रमों को यूजीसी ने गत वर्ष बंद कर दिया था। करीब 80 पाठ्यक्रमों को पढ़ाने वाला मुक्त विवि लगातार एमएससी कोर्सेज के लिए प्रयास कर रहा था। अब डीईबी ने विवि को आठ एमएससी चलाने की अनुमति दे दी है। इनमें से सात एमएससी कोर्स तो पुराने ही दोबारा शुरू किए गए हैं जबकि एक पर्यावरण विज्ञान में एमएससी का नया पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। नए पाठ्यक्रमों के लिए अप्रैल में ही यूजीसी की तीन सदस्यीय टीम ने विवि का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला
एमएससी केमिस्ट्री
एमएससी एनवायरमेंटल साइंस
एमएससी ज्योग्राफी
एमएससी मैथमेटिक्स
एमएससी फिजिक्स
एमएससी जूलॉजी
एमएससी बॉटनी
एमए ज्योग्राफी
प्रत्येक कोर्स में केवल 20 सीटें
एमएससी के यह कोर्स पूरे प्रदेश में केवल 15 अध्ययन केंद्रों में संचालित होंगे। यह वही केंद्र हैं, जहां पहले से विवि के दूसरे कोर्स चल रहे हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय और विश्वविद्यालय शामिल हैं। विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि इनमें से प्रत्येक विषय में 20 सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed