फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   235 करोड की लागत से होगी बांधों की मरम्मत, विश्व बैंक की ओर से स्वीकृत हुआ बजट

235 करोड की लागत से होगी बांधों की मरम्मत, विश्व बैंक की ओर से स्वीकृत हुआ बजट

Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
235 करोड की लागत से होगी बांधों की मरम्मत, विश्व बैंक की ओर से स्वीकृत हुआ बजट

ब्यूरो/अमर उजाला।

विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं (आसन बैराज, डाकपत्थर बैराज, वीरभद्र बैराज, पशुलोक बैराज, मनेरी बांध एवं इछाड़ी बांध) की मरम्मत के लिए विश्व बैंक की ओर से 235 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। इसमें से 80 फीसदी धनराशि केंद्र द्वारा प्रदेश सरकार को मुहैया कराई जाएगी। जिसमें से 90 फीसदी राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

विश्व बैंक बांधों की मरम्मत के लिए डैम रि-हैबिलिटेशन एंड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (ड्रिप) के तहत बजट मुहैया कराता है। इसी कड़ी में प्रदेश के बांधों की मरम्मत के लिए 235 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सोमवार को प्रेमनगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में ड्रिप और केंद्रीय जल आयोग की तकनीकी समिति के आला अधिकारियों ने यूजेवीएनएल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आला अधिकारियों ने उत्तराखंड समेत सात राज्यों के अधिकारियों से बांधों की जानकारियां ली। समिति में शामिल अधिकारियों ने बताया कि विश्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड में पहले चरण के कार्यों को जून 2020 तक कराया जाना प्रस्तावित है। इस योजना के अंतर्गत बांधों के विभिन्न सिविल और विद्युत यांत्रिकी कार्य कराए जाएंगे। यह धनराशि विश्व बैंक की ओर से केंद्र को दे दी है। दूसरे चरण के लिए धनराशि जून 2020 के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में ड्रिप के परियोजना निदेशक प्रमोद नारायण, विश्व बैंक के डॉ. चाबुंगबम, राजगोपाल सिंह, केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता गोपाल सिंह, तकनीकी समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय जल आयोग के सदस्य एनके माथुर, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, निदेशक परियोजना पुरुषोत्तम सिंह, महाप्रबंधक सिविल एवं नोडल अधिकारी सुरेश चंद बलूनी, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, उप महाप्रबंधक ओपी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


420 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार, केंद्र को भेजने की तैयारी
यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने बताया कि योजना के दूसरे चरण के लिए 420 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे राज्य सरकार के जरिए केेंद्र को भेजा जाएगा। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो इससे न सिर्फ परियोजनाओं व बांधों की मरम्मत होगी बल्कि बिजली उत्पादन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी भी होगी।

समिति आज करेगी आसन बैराज का दौरान
केंद्रीय जल आयोग और विश्व बैंक अधिकारियों की टीम मंगलवार को आसन बैराज का दौरा कर जानकारी जुटाएगी कि आखिरकार योजना के तहत बैराज पर अब तक कितना कार्य कराया गया है।


उत्तराखंड समेत कई राज्यों के अधिकारियों ने पेश किया खाका
बैठक के दौरान उत्तराखंड के अलावा केरल, तमिलनाड्रु, ओड़िसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा समेत कई राज्याें के अधिकारियों ने अपने अपने राज्यों में योजना के तहत कराए गए कार्यों का मसौदा पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed