फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां भगवती के नौ रूपों की महिमा बताई

मां भगवती के नौ रूपों की महिमा बताई

Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
मां भगवती के नौ रूपों की महिमा बताई
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। हरिपुर के ग्राम देवता मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास अनिल कृष्ण महाराज ने मां भगवती के नौ रूपों की महिमा से भक्तों को परिचित कराया। कथा में माता के भजनों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अनिल कृष्ण ने कहा कि मां भगवती का पहला रूप शैलपुत्री के रूप में अवतरित हुआ। मां भगवती ने भगवान भोलेनाथ की कई वर्षों तक कठिन साधना की और भगवान शिव को प्राप्त किया। साथ ही अपने भक्तों को अभय दान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पर्वतराज हिमालय को बेटी के रूप में साक्षात माता जगदंबा मिलीं, जिसे पाकर वह धन्य हो गए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धि धात्री स्वरूप की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और भक्तों को माता के प्रत्येक स्वरूप की पूजा-अर्चना की सलाह दी।
विज्ञापन

अनिल कृष्ण ने कहा कि माता की पूजा करने से बुद्धि, शक्ति, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस बीच कथा व्यास ने माता के भजन भी सुनाए। इस दौरान बलवीर सिंह गुसाईं, वीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रेम सिंह गुसाईं, हेमंत सिंह नेगी, कुंदन सिंह नेगी, मोहर सिंह, विमला नेगी, अनीता गुसाईं, लीला देवी, चंद्र किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed