{"_id":"5d0a9c6e8ebc3e568439e7e5","slug":"15609764806-vikas-nagar-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की जांच को बजऊ पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की जांच को बजऊ पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बजऊ में मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव में पहुंची। टीम ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से बात करने के साथ ही निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी किया।
ग्राम पंचायत बजऊ में ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। साथ ही नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने डीडीओ कार्यालय और जिला पंचायती राज कार्यालय का घेराव कर जांच की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता बरती गई है। आरोप लगाया कि कई जगहों पर धरातल पर कार्य हुए ही नहीं हैं। जबकि राज्य वित्त और अन्य मदों के तहत कराए जा रहे कार्यों का भी कई जगहों पर निशान तक मौजूद नहीं है। बीडीओ विकासनगर बीएस झिंक्वाण ने बताया कि ग्रामीणों और प्रधान का पक्ष सुनने के साथ ही विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।
टीम में जिला पंचायती राज अधिकारी एमजे खान, बीडीओ कालसी सुमन दत्ताल कुटियाल, अवर अभियंता पंकज, डीपीओ अभिनव गुप्ता, एडीओ चतर सिंह तोमर, केदार सिंह तोमर आदि शामिल रहे।