फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उज्ज्वला योजना : अब मिलेंगे पांच किलो वाले दो सिलिंडर

उज्ज्वला योजना : अब मिलेंगे पांच किलो वाले दो सिलिंडर

Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना : अब मिलेंगे पांच किलो वाले दो सिलिंडर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब पांच किलो वाले दो रसोई गैस सिलिंडिर मिलेंगे। परिवार बड़ा होने की स्थिति में 14 किलो के एक सिलिंडर के अलावा पांच किलो वाला सिलिंडर भी लिया जा सकता है। इस नई व्यवस्था से दून के 33 हजार 700 परिवारों को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तराखंड में लगभग 2.82 लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित किया गया है। देहरादून में 33 हजार 700 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन आवंटित किए गए हैं। हाल ही में सरकार ने 14 किलो का सिलिंडर लेने में असक्षम अति गरीब परिवारों को पांच किलो वाला सिलिंडर देने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के तहत पात्रता के दायरे में आने वाले परिवार पांच किलो वाले दो सिलिंडर ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक होने पर 14 किलो वाले सिलिंडर के साथ पांच किलो वाले एक सिलिंडर लेने का विकल्प भी है।
विज्ञापन

---
अब पात्र परिवार पांच किलो के दो रसोई गैस सिलिंडर ले सकते हैं। इसके अलावा पांच व 14 किलो वाला सिलिंडर भी लिया जा सकता है।
-प्रभात कुमार, डीजीएम, आईओसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed