{"_id":"5d06a2298ebc3e4315133b02","slug":"156071580419-dehradun-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारू स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारू स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सोनाक्षी स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित सातवें अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बारू स्पोर्ट्स क्लब की टीम सोशल बलूनी की टीम को 169 रनों से हरा कर चैंपियन बन गई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को निंबस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला गया। निंबस कॉलेज के चेयरमैन डॉ. रजत तिवारी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निंबस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बीएससी और सोशल बलूनी की टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसी की टीम ने 295 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के लिए कृष्णा ने सबसे अधिक 147 रनों की पारी खेली। आयुष देसवाल ने 85, वेदांश ने 93, सचिन ने 45 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोशल बलूनी की टीम शुरुआत कमजोर रही। ओपनर बल्लेबाज अविरल 7 और आयुष 4 रन बनाकर चलते बने। टीम के लिए दक्ष ने सबसे अधिक 42 और हर्ष ने 35 रनों की पारी खेली। टीम का अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। इसके चलते टीम 126 रनों पर सिमट गई। सचिन सेठी को मैन ऑफ द मैच और आयुष देसवाल को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब दिया गया। रोहित रावत को बेस्ट बॉलर, देवेश लांबा को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, पीसी वर्मा, मोहन, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।