फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun sanskriti bhatt in bollywood movie

बडे़ पर्दे पर नजर आएंगी मिस उत्तराखंड संस्कृति भट्ट, इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

Wed, 12 Jun 2019 12:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
dehradun sanskriti bhatt in bollywood movie
गणेश ध्यानी के साथ संस्कृति भट्ट - फोटो : अमर उजाला

साल 2018 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली उत्तराखंड की संस्कृति भट्ट जल्द ही बडे़ पर्दे पर नजर आएंगी। संस्कृति फिल्म निर्माता व अभिनेता अविनाश ध्यानी की आने वाली फिल्म सौम्या-गणेश से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। सौम्या-गणेश एक रोमांटिक फिल्म है, जिसके अधिकतर सीन उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग 16 जुलाई से दून की वादियों से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


फिल्म में अविनाश और संस्कृति मुख्य किरदारों की भूमिका निभाएंगे। मूलरूप से पौड़ी जिले की संस्कृति बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह सात वर्ष की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य का अभ्यास करने लगी थी। 16 वर्ष की उम्र में प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज से कथक में डिग्री हासिल की। साथ ही पंडित बिरजू महाराज की कार्यशालाओं में भी भाग लेना शुरू कर दिया था। फिल्म की जानकारी देते हुए संस्कृति ने बताया कि सौम्या-गणेश बचपन की दोस्ती से लेकर खूबसूरत लव स्टोरी तक के सफर पर आधारित फिल्म है।
विज्ञापन


फिल्म में गणेश का किरदार अविनाश जबकि सौम्या का किरदार संस्कृति निभा रही हैं। अविनाश इससे पहले 1962 में भारत-चीन की जंग के दौरान 72 घंटे तक अकेले लड़कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले गढ़वाल राइफल्स के जांबाज शहीद राइफल मैन जसवंत सिंह रावत की बायोपिक ‘72 आवर्स मार्टियार हू नेवर डाइडश’ का निर्देशक कर चुके हैं। जिसमें उन्हाेंने जसवंत सिंह रावत की भूमिका भी निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed