{"_id":"5cfc1ae4bdec22078f24e6b4","slug":"156002582117-dehradun-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष के ऑलराउंडर खेल से जीता बारु स्पोर्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष के ऑलराउंडर खेल से जीता बारु स्पोर्ट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में आयुष देशवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर बारु स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल की। टीम ने दून स्टार क्रिकेट एकेडमी (डीएससीए) को सात विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएससीए की पूरी टीम आयुष देशवाल की शानदार गेंदबाजी के सामने 46.2 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। आयुष ने 14 रन देकर पांच विकेट लिए और विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। डीएससीए के लिए राज तोपवाल 47 के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आयुष के अलावा प्रांजल उनियाल ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारु स्पोर्ट्स की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर वेदांश मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे ओपनर आयुष देशवाल और विप्लव नौटियाल ने 52 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आयुष ने नाबाद 36 रनों की पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी। विप्लव ने 31 और अंशुल डोभाल ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। टीम ने 26 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।