{"_id":"5cfc1917bdec22075e0783fc","slug":"156002536018-dehradun-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दो दिवसीय अमर उजाला लक्ष्य-2019, द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर पावर्ड बाय जीएलए यूनिवर्सिटी को-स्पांसर आईसीएसआई का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान काउंसिलर और करियर गाइडर्स ने छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। मेडिकल-इंजीनियरिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही युवाओं को सफलता की राह दिखाई।
जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में दो दिवसीय अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर शनिवार को समाप्त हो गया। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान काउंसिलर और करियर गाइडर्स ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मेडिकल-इंजीनियरिंग समेत करियर के अन्य विकल्पों पर चर्चा की। सुबह भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) देहरादून चैप्टर की वाइस चेयरमैन प्राची अग्रवाल, सदस्य स्वाती गर्ग, देहरादून चैप्टर ब्रांच इंचार्ज अनीता भंडारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कंपनी सचिव को बेहतर करियर के रूप में लिया जा सकता है। इस कोर्स के लिए कम से 12वीं पास होना जरूरी है। इसकी परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में होती है। देहरादून डिफेंस एकेडमी के निदेशक गौतम सिंह और सुगंधा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को उनके बेहतर भविष्य बनाने में अहम योगदान देते हैं।
---
शिक्षण संस्थानों की जानकारी दी
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चले फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी जानकारियां दी गईं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों के बारे में भी बताया गया। वहीं, स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है, नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में फेयर में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
-----
छात्रों की समस्याओं को किया दूर
फेयर में 12वीं पास करने वाले उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे। ऑन स्पॉट कॅरियर गाइडेंस, ऑन स्पॉट एडमिशन व समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, करियर काउंसलिंग, पर्सेनेलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजूकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी हुए।
---
आयोजन में इनका रहा सहयोग
एसआरएम यूनिवर्सिटी, महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी, जीनोट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चाणक्य कॉलेज, द एकलव्य आईएएस एकेडमी, सुभारती यूनिवर्सिटी, रावत आईएएस एकेडमी, असाई जैपनीज लैंग्वेज, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सांई पैरामेडिकल एंड साइंस, दून डिफेंस एकेडमी, आईटीएम, आरआईएमटी, अचीवर्स क्लासेज, डेल्टा डिफेंस एकेडमी, उमापति महादेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून डिफेंस एकेडमी, सान्वी हीरो।
---
तीन छात्रों को मिला मोबाइल
अमर उजाला लक्ष्य 2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर पावर्ड बाय जीएलए यूनिवर्सिटी को-स्पांसर आईसीएसआई में लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें तीन छात्रों का मोबाइल फोन निकला। गिफ्ट पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
---
बच्चों को बांटा एनर्जी मिल्क
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन लि. के स्टॉकिस्ट अंबरीश इंटरप्राइजेज के मालिक सुनील अग्रवाल की ओर से फेयर के दौरान छात्र-छात्राओं को एनर्जी मिल्क बांटा गया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।