फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वनाग्नि से नेपाली मजदूर की मौत, पीड़ित परिजनों को चार लाख की सहायता देगा वन विभाग

वनाग्नि से नेपाली मजदूर की मौत, पीड़ित परिजनों को चार लाख की सहायता देगा वन विभाग

Tue, 04 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
वनाग्नि से नेपाली मजदूर की मौत, पीड़ित परिजनों को चार लाख की सहायता देगा वन विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर वन प्रभाग के बैजनाथ रेंज में लीसा कूप को वनाग्नि से बचाते समय जान गंवाने वाले लीसा श्रमिक नेपाल निवासी रियूटिया के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि पीड़ित परिजनों को फिलहाल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दे दी गई है। इसके बाद परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर विचार किया जा रहा है। प्रमुख वन संरक्षक के अनुसार वनाग्नि की घटनाओं में अब तक 11 वनकर्मी भी झुलस चुके हैं। इस सभी वनकर्मियों की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन

‘क्लाउड सीडिंग’ से रोकी जाएगी जंगलों की आग
साल दर साल बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर वन विभाग परंपरागत विभागीय तरीकों के साथ ही विदेशों की तर्ज पर ‘क्लाउड सीडिंग’ (कृत्रिम बारिश) के जरिए आग पर काबू पाने की योजना पर काम कर रहा है। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि इस संबंध में सऊदी अरब के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है। सऊदी के अलावा कई अन्य देशों ने भी ‘क्लाउड सीडिंग’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सऊदी अरब समेत क्लाउड सीडिंग तकनीकि अपनाने वाले देशों के विशेषज्ञों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed